प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के ध्रुव गामा गांव में खाना बनाने के क्रम में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अग्नि पीड़ित गांव के ही अनुपी महतो के पुत्र बटोही महतो के रूप में की गई है इस संबंध में अंचल पदाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही हल्का कर्मचारी को जायजा के लिए भेजा गया है। प्रतिवेदन आने के बाद आपदा से मिलने वाली सहायता चेक की राशि व पन्नी उपलब्ध कराई जाएगी।



