प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए। ज़ख्मियों को परिजनों के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान सेढी सिमरिया गांव के मिथिलेश राय की पत्नी रंजू देवी के रूप में की।जितवरिया गांव में हुई विवाद में रघुनाथ महतो की पत्नी पार्वती देवी, व बेतवारा गांव की स्वर्गीय राम सागर साह के पुत्र रमेश कुमार के रूप में की गई है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



