प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर शहर में पुराने जेल परिसर से हटाने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। इसे शहर के भीड़भाड़ वाले स्थल से हटाने की योजना है।इसे हटाने के लिए सरकारी जमीन की तलाश की जा रही है। सरकारी जमीन मिलते ही बस स्टैंड को वहां शिफ्ट कराया जाएगा।इस संबंध में मेयर अनिता राम ने बताया कि आम लोगों से बात करने पर उन्हें यह जानकारी मिली कि शहर में जाम की समस्या का एक कारण पुराने जेल परिसर में बस पड़ाव का संचालन होना भी है। ताजपुर रोड और काशीपुर के कचहरी रोड सहित अन्य रूटों में अधिक जाम लगता है।इस समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए वर्तमान बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाने की योजना पर नगर निगम काम कर रहा है।



