प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लदौरा वार्ड 03 सुरेंद्र कुमार की पत्नी सुशीला देवी ने एक आवेदन के माध्यम से दरभंगा प्रक्षेत्र के आई थी से गुहार लगाते हुए कहा है टिकट 1 अगस्त को मेरे पुत्र शिवम कुमार जो साइकिल से कंप्यूटर सीखने जा रहा था अचानक बाहन की चपेट में आने से कुचलकर मौत हो गई । आक्रोशित लोगों ने गांव के ही चौक पर यातायात बाधित कर दिया। कल्याणपुर थाने में इसको लेकर एक झूठा मुकदमा कांड संख्या272/25 पुलिस ने दर्ज करते हुए गांव के अधिक से अधिक लोगों को झूठे मुकदमे में फसाया। इसको लेकर मैं बार-बार थाना अध्यक्ष से गुहार लगाई किसी ने कुछ नहीं सुनी। अपने अस्तर से इसकी उच्च स्तरीय जांच कर कर न्याय दिलाने की गुहार लगा रही हूं। न्याय नहीं मिलने पर गांव की महिलाएं आत्मदाह पर उतारू होगी जिसकी जवाब दे पुलिस की होगी।



