प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने परिजनों द्वारा समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद लड़का लड़की को अग्रिम कार्रवाई हेतु सोमवार को न्यायालय भेजा है। इस संबंध में थाने के अनुसंधान कर्ता निरीक्षक रामनाथ राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के बढ़िया गांव के पीड़ित पिता रामचंद्र साह ने अपने नाबालिक पुत्र के अपहरण की प्राथमिक की दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में अकबरपुर गांव की 20 वर्षीय कल्पना कुमारी ने बहला फुसलाकर मेरे नाबालिक पुत्र कुंदन कुमार को ले गई थी। सूचना पाते ही हम सभी परिजन मिलकर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के समीप से दोनों को बरामद करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। कल्पना की मां का कहना है कि हमारी पुत्री से कुंदन शादी करें अन्यथा 10 लाख रुपया दे नहीं तो मुकदमे में फंसा देंगे। लड़का लड़की अकबरपुर उच्च विद्यालय बेलसंडी का छात्र था लड़की ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बरामद दोनों को न्यायालय भेजा गया है न्यायालय के आदेश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



