करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड मुख्यालय में स्थित भोला पासवान शास्त्री किसान सभा भवन में प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करने से उत्पन्न तनाव पर मंगलवार को विराम लग गया । जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार की उपस्थिति में राजनीतिक कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित की । जिसमें कई अहम मुद्दों पर विचार किया गया इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता शंकर शंकर सिंह व मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता अभय कुमार यादव , कृष्णा पासवान , मुश्ताक अंसारी , मुरारी पासवान ,सुरेश पासवान, उपेंद्र सिंह , राकेश सिंह , राजगृही सिंह , धनंजय पांडेय, श्री राम राय, जग नारायण प्रसाद , लक्ष्मण पासवान, मुन्ना कुशवाहा की उपस्थिति में बैठक संपन्न की गई ।
जिसमें राजद के जिला महासचिव मनोज कुमार यादव ने कहा की प्रखंड मुख्यालय में स्थित भोला पासवान शास्त्री किसान सभा भवन का निर्माण पूर्व मंत्री छेदी पासवान की निधि से किया गया था। सभा भवन का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया था । उक्त भवन में वर्षों से सभा ,बैठक व विभिन्न कार्यक्रमों के अलावे सरकारी कार्य में उपयोग हो रहा था । लेकिन उक्त भवन में बीडीओ द्वारा प्लास्टिक कचरा रीसाइकलिंग मशीन स्थापित किया जा रहा है। उक्त भवन में प्लांट लगाने के लिए पंचायत समिति की बैठक में कोई प्रस्ताव लाया गया और नहीं राजनीतिक समाजिक कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया । उनके आग्रह करने के बाद भी इनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन व आत्मदाह करने तक की स्थिति निर्धारित कर दी
डीआरडीए डायरेक्टर ने उनकी बातों को ध्यान से सुनी तत्पश्चात उन्होंने स्थल कि निरीक्षण किया। जांचों परांत उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि किसान सभा भवन से प्लास्टिक कचरा प्लांट को अन्यत्र स्थापित कर भवन में रखे गए उपकरणों को तत्काल हटा लें ।



