करगहर रोहतास/Etv News 24
करगहर फूली पथ पर में सोहवलियां खुर्द गांव के समीपबुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन ने उसी गांव के अधेड़ किसान को रौंद दिया । इस घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां जांचों परांत चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।घटना केसंबंध में बताया जाता है कि सोहवलिया खुर्द निवासी श्री भगवान राम खेतों की रखवाली कर गांव के समीप स्थित सड़क पार कर रहे थे । इस बीच करगहर की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । इस घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए । चिकित्सकों ने बताया कि सिर में चोटें लगने के कारण उनकी मौत हुई है । चालक घटना को अंजाम देकर वाहन लेकर फरार हो गया ।मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया ।



