सासाराम रोहतास/ Etv News 24
सासाराम में भीषण गर्मी और अगलगी की बढ़ती आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। एसडीएम एवं फायर ऑफिसर ने संयुक्त रूप से अस्पतालों और होटलों में छापेमारी कर अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास एवं सुरक्षा मानकों की जांच की। कमियां मिलने पर संचालकों को तत्काल सुधार का निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी गई।




