गोष्ठी में शामिल सभी थानाध्यक्षों के लिए निर्देश; लंबित कांडों का ससमय समीक्षा व निष्पादन, फरार अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी
सासाराम/रोहतास/ Etv News 24
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम वन के अंतर्गत मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया इस गोष्ठी में लंबित विशेष प्रतिवेदनों के निष्पादन वारंट कुर्की इश्तहार का अभियान चलाकर तमिल करना एवं गस्ती को प्रभावी बनाने पर निर्देश दिया गया सभी थाना अध्यक्ष को यह निर्देश दिया गया कि वह लंबित कांडों का समीक्षा का निष्पादन करें फरार अभियुक्त का किरफ्तारी करें और आगामी मोहर्रम पर्व त्यौहार के अंतर्गत शांति समिति की बैठक एवं विशेष सतर्कता रखें



