तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के तत्वाधान में 30 मई से 8 जून 2026 तक स्थानीय राधा शांता कॉलेज तिलौथू रोहतास के प्रांगण में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC – Xll कैंप के आज पांचवे दिन अनेक प्रकार का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम सुबह सभी एनसीसी कैडेट्स को पिटी करवाने के बाद ड्रिल बहुत थी सटीक तरीके से कराया गया। इसके बाद बारी बारी सभी एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग रेंज पर .22 राइफल से फायरिंग का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही साथ पी आई स्टाफ के द्वारा सभी कैडेट्स को फायरिंग रेंज के अनिवार्य सुरक्षा नियम, रेंज संचालन की प्रक्रिया, छलाववरन और छिपाव एवं अवलोकन और बचाव के बारे में बहुत सारे बातें को बताए । एवं तरह-तरह का उदाहरण देकर समझाएं । इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स को मैप रीडिंग की आउटडोर क्लास लेकर बारी बारी से प्रैक्टिस भी कराई गई।ANO अनुज कुमार के द्वारा पब्लिक स्पीकिंग में बॉर्डर एवं उनके तटीय क्षेत्र के बारे में सभी कैडेट्स को बहुत सारे बातें को बताया गया एवं पी स्टाफ के द्वारा संध्या में तरह-तरह के खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें बहुत सारे कैडेट्स ने हिस्सा लिया ।ANO एवं GCI के द्वारा रात्रि में कल्चर प्रोग्राम का प्रेक्टिस भी कराया गया जिसमें बहुत सारे कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बटालियन के कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक ने बताएं कि सभी बच्चे बहुत ही अच्छे तरीके से सभी प्रशिक्षक को प्राप्त कर रहे हैं साथ ही साथ खासकर फायरिंग का अभ्यास भी बड़े ही उत्साह के साथ कर रहे हैं जिससे उन्हें आगे RDC ,TSC जैसे बड़े-बड़े कैंप में काफी सहायता मिलेगी। इस मौके पर 13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के समस्त ANO, PI स्टाफ , सिविल स्टाफ के साथ साथ कॉलेज के प्रधानाध्यापक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।




