प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लदौरा पंचायत अंतर्गत रामपुरा धोबी टोल के 55 वर्षीय लक्ष्मी बैठा गांव के ही एक श्राद्ध कर्म के भोज में शामिल हुए। भोज खाकर घर गए ,अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी परिजनों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर ले जाने के क्रम रात्रि के करीब 11:00 बजे में रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत्य घोषित किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे हृदय रोग से पीड़ित थे। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। परिजनों करो से रोते-रोते बुरा हाल। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



