सासाराम रोहतास/Etv News 24
रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर उपजे आपसी विवाद में पिता ने पुत्र को मारी गोली। घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड्डी थाना के विश्रामपुर निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपू सिंह ने अपने पुत्र आष्ठानंद सिंह को गोली मार दी। घटना के बाद बड्डी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। घायल पुत्र का इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस का अग्रेतर कार्रवाई जारी है।




