करगहर रोहतास/ Etv News 24/ मैनुद्दीन संवाददाता
थाना क्षेत्र के कुसहीं रोड़ में स्थित सोनी मोड़ के समीप शुक्रवार को जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर नीचे गुजर रहे हाई वोल्टेज विद्युत तारों पर गिर गया । जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया । जिसे तत्काल पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद सीन सीएचसी में भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनी निवासी राधेश्याम राय के घर सासाराम थाना क्षेत्र के समरडीहां निवासी उनके साढ़ू अशोक कुमार राय का 17 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार पढ़ाई लिखाई के लिए रह रहा था । इस दौरान अपने हमजोली मित्रों के कहने पर सड़क किनारे स्थित जामुन तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया । इस दौरान अचानक एक टहनी टूट गई और वह नीचे गुजर रहे हाई वोल्टेज विद्युत तारों पर गिर गया । फल स्वरुप करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया । परिजनों ने बताया कि गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया है । लेकिन स्थानीय बाजार में सड़क जाम से आधा घंटा एंबुलेंस में फंसे रहे ।



