तिलौथू रोहतास/Etv News 24
रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत सेवही गांव में लगभग 10 दिन पूर्व हुई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतका की माता के लिखित आवेदन पर तिलौथू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।तिलौथू थाना अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि तिलौथू थाना कांड संख्या 149/26 में नामजद अभियुक्त प्रदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आवश्यक पूछताछ के बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



