करगहर रोहतास /Etv News 24/ मैनुद्दीन संवाददाता
थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में शनिवार को बकरी के भगाने पर घर में घुस मारपीट कर दो महिलाओं को जख्मी कर दिया । घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो लोगों को रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलरामपुर निवासी सत्येंद्र चौधरी के घर में रखे अनाज को उसी गांव के संतोष कुमार चौधरी की बकरी खा रही थी । गृहस्वामी की पत्नी ने अनाज बर्बाद होते देख बकरियों को भाग दिया । बस इतनी सी बात को लेकर संतोष चौधरी और उनकी पत्नी प्रेम देवी लाठी डंडा और हाथों में ईंट लेकर घर में घुसकर उनकी दो पुत्री बिंदु देवी और बबीता देवी को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया । थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में सत्येंद्र चौधरी दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नामजद अभियुक्त बनाया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।



