प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के समीप समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क पर एक बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान अजना पंचायत के फुलहारा गांव के स्वर्गीय अशर्फी पंडित की 70 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी के रूप में पहचान की गई। जहां से डाक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया । जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



