प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर रात में युवक के अपहरण होने को लेकर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क जाम।जानकारी के अनुसार बाइक सवारअज्ञात अपहरण कर्ताओं ने थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर वार्ड 8 से एक 18 वर्षीय युवक को अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के अनुसार अपहरणकर्ता दो बाइक पर सवार चार की संख्या में गांव के ही सुधीर झा के घर पहुंचे हथियार का भाई दिखा कर श्री झा के 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को बाइक पर चढ़ाकर फरार हो गए। जब ग्रामीणों को जानकारी मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण मुख्य सड़क समस्तीपुर दरभंगा को वासुदेवपुर के सामने जाम करते हुए पुलिस पर उंगलियां उठा रहे थे।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर वार्ड आठ निवासी सुधीर कुमार झा के 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने दरवाजे पर से अपहरण कर लिया है, जानकारी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने वासुदेवपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क को गांव के सामने जाम कर दिया । मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा रही है लोग मान नहीं रहे हैं लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस निष्क्रिय है। वैसे पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है अपहरण कर्ता की भागने की दिशा में पुलिस पीछा कर रही है। समाचार प्रेषण तक सड़क जाम है।



