करगहर रोहतास/ Etv News 24/ मैनुद्दीन संवाददाता
स्थानीय बाजार के वार्ड नंबर 9 में मंगलवार को एक नौ वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप में काट लिया । जिसे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया । सासाराम ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया । जबकि सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांचों परांत उसे मृत घोषित कर दिया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है करगहर निवासी
रहमान अब्बासी सोमवार की देर रात घर में परिवार के साथ सोए थे। इस बीच सुबह 4 बजे जब सभी लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकल गए और महिलाएं घरेलू कार्य करने लगी इस दौरान सो रहा बच्चा अचानक चिल्लाने लगा । चिल्लाने की आवाज पर उसकी मां घर में गई तो देखा कि एक जहरीला सांप भाग रहा है । उसे समझते देर नहीं लगी की सांप ने बच्चों को काट लिया है । परिजनों ने तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई । ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद भी बच्चों के जिंदा होने की ललक में किसी के बताने पर परिजन उत्तर प्रदेश के आमवा के सती माई स्थान पर ले गए हैं ।




