प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार /Etv News 24
समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. अमित कुमार के अभद्र व्यवहार के विरोध में दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों, जीएनएम एवं डॉक्टरों ने शुक्रवार को ओपीडी सेवा ठप कर धरना पर बैठ गए।

वे सभी दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। साथ ही इमरजेंसी सेवा भी पूरी तरह ठप रही।

जिससे रोगी दिन भर इधर से उधर भटकते देखे गए और ओपीडी में इलाज कराने दूर-दूर से आये रोगियों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा।घटना के संबंध में अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देते हुए बताया की बीती रात्रि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र सिंह के द्वारा मुझे रात्रि ड्यूटी करने के लिए बुलाया गया था।

जैसे ही में अस्पताल पहुँचा वहाँ मौजूद डॉक्टर अमित कुमार ने मुझे गाली-गलौज करते हुए मेरे ऊपर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया।

वहाँ मौजूद कर्मियों के हस्तक्षेप से मेरी जान बची।अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने बताया की आये दिन डॉ. अमित के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। जिसकी शिकायत हमलोगों के द्वारा कई बार जिला से की गयी है।

धरना पर बैठे अस्पताल कर्मी को मनाने के लिए प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र सिंह ने काफी प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और दिन भर ओपीडी सेवा ठप रही।



