कटिहार/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
कटिहार जिला के अमदाबाद गांव की गोला घाट घटना
गोला घाट से लगभग 12 किसानों को दियारा लेकर जा रही थी नाव। गंगा की धार में अचानक डूब गई। इस दुर्घटना में डूबने से सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया., लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता हैं। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और लापता लोगों की खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं, लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई है।जानकारी के अनुसार जिन लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। उनका इलाज अहमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ाई दियारा क्षेत्र में यह घटना घटी है। इसी दौरान नदी में नाव अनियंत्रित हो का पलट गई।



