प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
बिहार आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कालाजार परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक मैं उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को आवाहन किया गया कि आगामी 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर के समक्ष पूरे देश की एकजुटता दिखाते हुए भारत सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगी। इन सबों की प्रमुख मांगों में गुजरात हाई कोर्ट द्वारा सरकारी करण करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार ग्रेच्युटी लागू हो।जनमानस की दिक्कत को देखते हुए एफ आर एस सिस्टम को बंद करें, जिससे गरीब लाभार्थी वंचित न हो सके, पोषण ट्रैकर पर काम करने के लिए पांच की नई मोबाइल के लिए पैसा उपलब्ध कराई जाए, अन्य राज्यों की तरह रिटायरमेंट के समय एक मुस्त राशि 10 लाख दिया जाए व दैनिक पोषाहार का बाजार भाव से राशि दी जाए इन्हीं पांच मांगों को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन की जाएगी। आप सबों को अपनी मांग को लेकर चट्टानी एकता दिखानी है। संघ ने यह भी आवाहन किया है कि दिल्ली के धरना प्रदर्शन को लेकर सेविका सहायिका 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेगी। बैठक की अध्यक्षता व समापन संघ की प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमारी ने की।



