प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए। जनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज कराया गया। चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान सोरमार गांव के स्वर्गीय बैजनाथ महतो की पत्नी मुन्नी देवी संजीत महतो की पत्नी गुड़िया देवी बैजनाथ महतो के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बताया कि ज़ख्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।



