करगहर रोहतास/ Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में जलालपुर गेट के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी । इस घटना में टेंपो गहरी खाई में पलट गया । जिसमें बैठे चार सवार जख्मी हो गए । जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि करगहर हे सवारी से भरा एक टेंपो सासाराम की ओर जा रहा था । इस बीच जलालपुर गेट के समीप सवारियों को उतारने के लिए टेंपो जैसे ही रुका । पीछे से आ रहे एक तेज व अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी । इस घटना में सेमरी निवासी अजय शर्मा , सुनीता देवी, प्रकाश कुमार और राहुल कुमार जख्मी हो गए । घायलों का इलाज सदर अस्पतालम चल रहा है ।



