करगहर रोहतास /Etv News 24
प्रखंड के सेंदुआर ग्राम पंचायत अंतर्गत तेंदुआं गांव में सोमवार को उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्मित 21 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया । इस आशय की जानकारी अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि तेंदुआ गांव में अनावाद सर्वसाधारण भूमि को अतिक्रमण कर कुछ लोगों द्वारा गली नाली और रास्ता बाधित कर दिया गया था । जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समझने बुझने के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने उसे नहीं छोड़ा । फल स्वरुप उसी गांव के ददन सिंह , मदन सिंह और ललित सिंह द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिसके आलोक में न्यायालय द्वारा तेंदुआं निवासी जयशंकर सिंह , मंटू सिंह, मोतीलाल पासवान ,बिकाऊ बैठा ,प्रेमचंद बैठा, बसंत पासवान ,राम सिंहासन पासवान, राम भरत सिंह, रजनीश शर्मा, बहादुर राम, रविंद्र पासवान, कैलाश पासवान ,छोटूराम ,चंदेश्वर ठाकुर ,कामेश्वर राम, विपिन राम, राजूराम , मनराज राम, धनराज राम ,लालधारी राम, राम इकबाल राम, उमेश सिंह ,राकेश चौधरी, सहीत 21 लोगों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया । उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर या करवाई की गई है । सरकारी भूमि में निर्मित मकानों को ध्वस्त कर दिया गया । यह कारवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई ।



