करगहर रोहतास/Etv News 24
करगहर रीवा पथ में सरेयां मोड़ के समीप सोमवार की सुबह मिट्टी की ढुलाई कर रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। इस घटना में चालक की दबकर मौत हो गई ।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि करगहर निवासी अजय सिंह यादव का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार फुली पथ में स्थित लोकाडीह मौजा से मिट्टी की ढुलाई कर रहा था । मिट्टी को अनलोड कर जैसे ही वह सरेयां मोड़ के समीप पहुंचा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गया । जिस पर ड्राइव कर रहे मनीष कुमार की दबकर मौत हो गई ।ट्रैक्टर इंजन के नीचे दबे चालक को जेसीबी से बाहर निकल एक निजी अस्पताल में लाया गया । जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत मृत घोषित कर दिया । उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया ।



