तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
पटनवा (कला)स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 15 वां दो दिवसीय श्री हनुमान महोत्सव का भव्य शुभारंभ दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को 11 श्री रामचरितमानस और हरिकिर्तन की पूर्णाहुति वाराणसी के आचार्य पंडित ब्रजेश तिवारी, अनिल पांडेय, धीरज उपाध्याय उमेश पांडेय और दिनेश पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विशाल भंडारा एवं भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के दूसरे दिन जागरण की शुरूआत मा गंगा की आरती से हुई। वही विनय बिहारी मृदुल ने गणेश वंदना के साथ समा बांध दिया।अमर तिलक धारी ने भगवान श्री राम और हनुमान जी की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसी क्रम में अंजली भारद्वाज के मां भगवती के गीत की प्रस्तुति की।प्रेम मेहरा दिल्ली वाले ने भी हनुमान जी के भजन से दर्शकों और श्रद्धालुओं को रोमांचित और भक्तिमय कर दिया। वहां उपस्थित अर्चना गोस्वामी ने भी भक्ति गीतों के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों को अभिभूत कर दिया।इसके बाद महाकाल की आरती की गई जो अत्यंत रोमांचित करने वाली प्रस्तुति थी। आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजे मंच ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्री राम सेवक समिति के अध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला जी की अगुवाई में सम्पन्न 2 दिवसीय हनुमान महोत्सव में डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव रंजन सिंह कई गणमान्य लोग सम्मिलित हुए ।समिति के अध्यक्ष श्री विजय सिंह और सीए संजय कुमार सिंह ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के सक्रिय सदस्यों राम कुमार तिवारी, चंदन कुमार , संजीत कुमार, सुनील कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, विक्रम पासवान, देव नारायण दास त्यागी जी, शंभू गुप्ता सहित सभी ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना की तथा आभार प्रकट किया।।



