सिवान/ बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
सिवान में बेख़ौफ़ अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी को गोली मारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। सूत्रों के अनुसार, सिवान में फायरिंग की घटना सामने आयी है। अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी को गोली मारकर घायल कर दिया है। यह घटना जिले के महराजगंज थानाक्षेत्र की है। गोली लगने के बाद जख्मी को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिकी इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।
पूर्व मुखिया प्रत्याशी की पहचान प्रदीप यादव के रूप में हुई है।यह घटना उस वक्त हुई जब पूर्व मुखिया प्रत्याशी अपने घर से कुछ दूरी लेरूआ गांव के पास खड़े थे। तभी कुछ बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार होने में कामयाब हो गए।इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी।



