करगहर रोहतास/Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में किशोरी के पिता ने एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है ।
थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि एक गांव में 16 वर्षीया किशोरी को बेहतर भविष्य के लिए नौकरी का झांसा देकर कर स्थानीय बाजार से गायब कर दिया । उन्होंने बताया कि परिजनों के खोजबीन के बाद जो बातें उभर कर सामने आई वह चौंकाने वाली है । घटना उस समय घटी जब किशोरी स्थानीय बाजार में सामान खरीदने का बहाना बनकर आई थी । इस बीच पहले से निर्धारित समय पर उपस्थित पांच लोगों के साथ वह फरार हो गई । दर्ज एफआईआर में किशोरी के पिता ने बताया कि मानव तस्करी के लिए पांच लोगों ने उनकी पुत्री को गायब किया है । उन्हें पूरा विश्वास है कि तस्करों ने दूसरे राज्यों में उसे बेंच दिया है ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।




