प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर शिवनंदनपुर वार्ड 7 में आपसी विवाद गोली चलने में तब्दील हो गई गोली चलने से गांव के ही एक गंभीर जख्मी इलाज क्रम में सदरअस्पताल जाते-जाते रास्ते में मौत। मृतक की पहचान गांव के 41 वर्षीय स्वर्गीय मौज चौधरी के पुत्र मनटून चौधरी के रूप में हुई। मृतक गांव में ही सब्जी की खेती बाड़ी करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शब को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी ओर गोली चलाने वाले भागीरथपुर गांव के गढा निवासी राम जन्म सहनी प्रोग्राम इन्होंने पकड़ कर कसकर धुनाई की जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने टीएमसी रेफर कर दिया। डीएसपी दो संजय कुमार पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह एस एफ एल की टीम घटना स्थल पहुंचकर गोली चलने की जगह पर कई स्थानों पर खून का सैंपल लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अपरथाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा अवर निरीक्षक ममता कुमारी घटना के बाद घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मुक्तापुर मोईन के समीप मृतक की रामजन्म साहनी के साथ आपसी विवाद हुआ। मृतक का पुत्र विक्की कुमार पिता को घर लाने के क्रम में बांध पर घर के समीप लेकर पहुंच गया पीछे से पीछा करते हुए आरोपी राम जन्म अपने दो साथियों के अपनी स्प्लेंडर बाइक से साथ पहुंचा। मृतक के भाई गौरी चौधरी किराना स्टोर बाघ पर खोले हुए थे वहां फिर दोनों की झड़प हुई। झड़प होते होते बांध के एक किनारे बास के बंधे हुए करती पर उठा पटक होने लगी इसी क्रम में आरोपी रामजन्म ने अपने पिस्तौल से उसे पर चार गोली चला दी जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। मंगलवार को पुलिस घटनास्थल से दो खोखा एक पिस्तौल बरामद किया है। सदर अस्पताल जाते-जाते मौत हो गई घटना सोमवार की 7:30 बजे शाम की बताई गई है। गोली चलने की बात गांव में बिजली की तरह फैल गई सबो ने गोली चलाने वाले को घेर कर जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि डीएमसीएच में कोमा में है इलाज चल रहा है। परिजनों द्वारा आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे अन्य दो आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष का दावा है कि जल्द ही दो अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इनसेट वन मृतक की मां स्वर्गीय मौजे चौधरी की पत्नी धनवंती देवी, पत्नी मीता देवी बड़े पुत्र विक्की कुमार 21 द्वितीय पुत्र बादल कुमार 18 बरस तृतीय पुत्र विक्रम कुमार 15 वर्ष चौथी पुत्री रोशनी 13 वर्ष का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया। छोटे पुत्र विक्रम के द्वारा पिता को मुखाग्निक गंडक नदी के किनारे दी गई। पूरे गांव में पुलिस चौकसी बरते हुए हैं।



