प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
बिहार के लोक अस्था का चार दिनी महापर्व शांतिपूर्ण संपन्न।*समस्तीपुर जिले ke विभिन्न घाटों तालाबों और घर के पास गड्डे बनाकर लोगो ने बड़ी अस्था से छठ मनाया!पर्व लोगो के जीवन मे नई ऊर्जा का संचार करता है लोगो को समय समय पर अलग अलग तरह के पर्व मनाने से ईश्वर के प्रति सच्ची भावना श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलता है इसी दौरान समस्तीपुर मे छठ पूजा के मौके पर एक अनोखी तस्वीर समस्तीपुर में देखने को मिली जब आरजेडी विधायक और समस्तीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार अख्तरूल इस्लाम शाहीन सिर पर दौरा लेकर छठ घाट जाते नजर आए।राजद विधायक पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी वो देखते रह गये। अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने छठ पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल पेश की है।जिसे देखकर हर कोई खुश नजर आया। छठ घाट पर भी चर्चा होने लगी कि विधायक जी माथे पर दौरा लेकर आए हैं। उन्हें देखने के लिए लोग वहां उमड़ पड़े।जब अख्तरूल शाहीन माथे पर पूजन सामग्रियां लेकर छठ घाट पर गए। बता दें कि छठव्रती उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी उसके बाद पारण की। पारण के साथ ही महापर्व छठ का समापन हो गया।



