प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत के फुलहारा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों का इलाज सामुदायिक अस्पताल में कराया गया जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान 24 वर्षीय रितेश कुमार झा, 35 वर्षीय रमेश कुमार झा व 17 वर्षीय राजीव कुमार झा के रूप में हुई। बेहतर इलाज के लिए रमेश कुमार झा को सदर अस्पताल रेफर किया जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



