प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर थाना क्षेत्र के सोमनाहा मिर्जानगर में पुलिस बल के साथ अवर निरीक्षक शेखर सुमन एन महतो सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, संजीव कुमार सिंह पुलिस वालों के साथ छापेमारी कर अजब लाल महतो के दो पुत्र क्रमशः देवेंद्र महतो सुरेंद्र महतो को गिरफ्तार कर थाना लाइ। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार एन बी डब्ल्यू वारंटी को जेल भेजा गया।



