डीएम इंद्रजीत सिंह ने जारी किए आदेश
मंजुल मयंक को कादीपुर और प्रीति जैन को मिली जयसिंहपुर की जिम्मेदारी
सदर तहसील में भी हुआ बदलाव, विनीत कुमार और संदीप यादव को मिली नई तैनाती
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक फेरबदल से तहसीलों में अधिकारियों की तैनाती की व्यवस्था में बदलाव हुआ है।
जारी आदेश के अनुसार, जयसिंहपुर की न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजुल मयंक को कादीपुर का उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया है। वहीं, कादीपुर के एसडीएम विनीत कुमार को सदर में अतिरिक्त अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में जयसिंहपुर के एसडीएम संदीप यादव को अपर उपजिलाधिकारी सदर बनाया गया है, जबकि अपर उपजिलाधिकारी सदर प्रीति जैन को जयसिंहपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी के इस प्रशासनिक फेरबदल को तहसीलों में कामकाज की व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।




