प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोराई गांव में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर सहायक और निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान गांव के ही स्वर्गीय राम ललित महतो के पुत्र राजेश कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को इसकी तलाश थी। गिरफ्तार को जेल भेजा गया।



