करगहर रोहतास/Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
सासाराम चौसा पथ पर मलिया बगीचा मैरिज हॉल के समीप सोमवार की देर शाम बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में चार सवार जख्मी हो गए । जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई गई है । सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए दो को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध बताया जाता है कि अमवलिया निवासी मोहन पांडेय ,अनुराग प्रियदर्शी और अंश तिवारी एक बाइक पर सवार होकर करगहर की ओर आ रहे थे । जबकि विपरीत दिशा से सासाराम की ओर जा रहे तिलकपुर निवासी मनोज सिंह के बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई । यह घटना उस समय घटी जब सामने से एक तेज रोशनी की गाड़ी आ रही थी । बाइक सवारों को नहीं दिखने के कारण यह घटना घटी । इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी तिलकपुर निवासी मनोज सिंह और अमवलिया निवासी मोहन पांडेय की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर किया गया है। जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मुक्त कर दिया गया




