करगहर रोहतास/Etv News 24
सच्चिदानंद महाविद्यालय, शाहमल खैरा देव, रोहतास की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में बुधवार को एस एन कॉलेज शाहमल खैरा परिसर में राष्ट्रीय ध्वज पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल जैस्मिन कुमारी, राजनंदनी कुमारी तथा आयुषी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों में अमृता, धीरज, बादल, प्रिया, दुर्गा आदि सम्मिलित रही ।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कालिंदी, प्रिया तथा निराशा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों में अमृता, जैस्मिन, आयुषी आदि सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता में प्रोफेसर संतोष कुमार, डॉ राजेश कुमार विश्वकर्मा, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार और डॉ आरती कुमारी निर्णायक मंडलमें शामिल थे ।मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अजरा परवीन, डॉक्टर राजेश्वर प्रसाद, डॉक्टर संजय कुमार , अंबुज कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, अमलेश कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार, पीयूष कुमार, मनीष कुमार, सौरभ कुमार, बिरेन्द्र बैठा, रीता देवी आदि शामिल थे।



