करगहर रोहतास/Etv News 24
स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अजीत कुमार व संचालन थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने किया ।इस अवसर पर समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस,चेहल्लुम एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर परस्पर सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न होना चाहिए ।थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान अक्सर देखा जाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मडिया पर उन्माद पैदा करने के लिए गलत पोस्ट किया जाता है । इस तरह के पोस्ट पर बिना सोचे समझे फॉरवर्ड करने के पूर्व पुलिस को तत्काल सूचित करें ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है ।मौके पर मुखिया अवध बिहारी राय राजू सिंह, अरविंद सिंह ,निरंजन चौरसिया, वीरेंद्र सिंह , पूर्व जिप सदस्य शकील अहमद, बाइक स अध्यक्ष नारद सिंह ,अयोध्या पासवान, एस आई अभिषेक कुमार, दिलीप तिवारी, शंभू सिंह , जय भारती, अंजू कुमारी , खलीफा सनौव्वर राइन आदि शामिल थे ।



