करगहर /रोहतास /Etv News 24
बसपा कार्यालय परिसर में सोमवार को पार्टी के सुप्रीमो बहन मायावती का 69 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव उदय प्रताप सिंह ने किया ।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 जनवरी को बहन मायावती का 69 वां जन्मदिन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश व जिला के दर्जन नेता शामिल होंगे । कार्यक्रमकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है । मौके पर महेंद्र सिंह , दीप नारायण गौतम , उपेंद्र कुमार, सुरेश राम, नथुनी पासवान, मोतीलाल राम , चंद्रमा कुशवाहा आदि शामिल थे



