करगहर /रोहतास/Etv News 24
स्थानीय राजद कार्यालय में सोमवार को पार्टी की ग्रामीण चिकित्सा प्रकोष्ठ संघ के गठन के लिए ग्रामीण चिकित्सकों की एक बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद तथा संचालन मनोज कुमार यादव ने किया ।उपस्थित ग्रामीण चिकित्सकों ने सर्वसम्मति सें राजद ग्रामीण चिकित्सा प्रकोष्ठ संघ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर तेज नारायण सिंह को मनोनीत किया । सदस्यों ने निर्णय लिया कि अध्यक्ष की सहमति से प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। मौके पर वीरेंद्र सिंह यादव , रामदुलार सिंह, मनोज कुमार, अजय कुमार आदि शामिल थे।



