प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के पंचायत समिति सभागार शुक्रवार को मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना कार्यालय के सुपरवाइजर पूजा भारती आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 13 व 14 की सेविका के सक्रिय सहयोग से पंचायत स्तर पर सरकार के द्वारा दी जाने वाली पेंशन के संबंध में टीवीएस स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का संवाद दिखाया गया। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशनधारी दिव्यांग पेंशनधारी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना को 400 से 11 सौ लोगों की मजबूरी देखते हुए किया गया है जिससे लोगों को अपने जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर दर्जनों की संख्या में वृद्ध जन राम विनोद महतो किशोरी सहनी पवित्री देवी मिश्री राय श्रवण किया। पंचायत समिति सभागार पूरी भरी हुई थी।



