प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कल्याणपुर प्लस टू विद्यालय के समीप पिकअप की चपेट में आने से ध्रुवगामा गांव की 24 वर्षीय पल्सर सवार अकलू महतो के पुत्र विजय महतो की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को 1 घंटे से अधिक जाम कर दिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मनोज कुमार सिंह ललू प्रसाद मल्लाह सहित पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों तरफ सड़क के यात्रियों की गाड़ियों की लंबी कथा बीआईपी, एम्बुलेंस आदि चिलचिलाती धूप में खड़े रहे। कई लोगों को बाहर की यात्रा भी करनी थी इसको लेकर काफी आक्रोशित थे। पुलिस ने लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए जाम कर्ताओं से काफी आग्रह किया नहीं माने। बाध्य होकर थाना अध्यक्ष ने 10 नामजद 50-60 अज्ञात पर शुक्रवार को प्राथमिक की दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि नामजद का नाम प्रकाशित होने के बाद पुलिस को गिरफ्तार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर पुलिस ने नाम प्रकाशित से परहेज किया है। आगे उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अब तक आवेदन नहीं मिला है मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।



