पटना/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
पटना के महात्मा गांधी सेतु पर यात्रियों से भरी एक बस में अचानक से आग लग गई। इस घटना के बाद यात्रियों में अफ़रातफ़री मच गई। इस मामले की जानकारी नजदीकी थाना को दी गई। इसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच कर आग बुझने लगी है। जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी सेतु पर यात्रियों से भरी एक बस में अचानक से आग लग गई। इसके बाद बस में आग लगने का अहसास होते ही बस चालक ने तुरंत बस को रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बस में सवार सभी लोग कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।



