मोतिहारी/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
मोतिहारी में कलयुगी बेटी ने प्रेम प्रसंग में अपनी ही मां की हत्या। मोतिहारी के हरसिद्धि के धीवाढार गाव में मंजू देवी अपनी जवान बेटी सोनी कुमारी के साथ अकेले घर में रहती थी। लेकिन, सोनी कुमारी का कई युवकों के साथ चक्कर था। ऐसे में सोनी कुमारी की मां अपनी बेटी को उसके आचरण को लेकर लगातार डांट-फटकार लगाती थी। लड़की की मां कई बार प्रेम प्रसंग को खत्म करने का सुझाव देती थी। लेकिन बेटी को अपनी मां की का बात ठीक नहीं लगा ।और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को ही मौत की घाट उतार दिया। बताया जा रहा है । की मृतक मंजू देवी के शव के पास से कुल्हाड़ी बरामद किया गया था। जो खून से लथपथ था।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी टीम का गठन किया और डीएसपी अरेराज रंजन कुमार के नेतृत्व में तबातोड़ छापेमारी की गई। एफएसएल की टीम ने भी घटनस्थल से सबूत जुटाए और उसके बाद सोनी कुमारी को गिरफ्तार किया गया। जब सोनी कुमारी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो सोनी कुमारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। और उसने बताया कि मेरी मां को मेरा प्रेम प्रसंग अच्छा नहीं लगता था। मेरा कई युवकों के साथ प्रेम प्रसंग था। लेकिन मेरी मां बार-बार मना करती थी। और हमने मां को काफी समझाया था। की मेरे बीच मे दखल नही दे जब वह नहीं मानी तो हम सबने माँ को मौत के घाट उतारना ही मुनासिब समझा।
डीएसपी रंजन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों हरसिद्धि के घिवाढार गांव में एक वृद्ध महिला की लाश बंद कमरे में मिले होने की सूचना मिली थी।



