मुजफ्फरपुर/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
शादीशुदा महिला के अवैध संबंध में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति हुई मौत है। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। जहां शादीशुदा महिला के अवैध संबंध में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति मौत हुई है। मृतक इंदल कुमार आरोपी महिला की दरवाजे पर पड़ा था। इसके बाद इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक के परिजिनों ने महिला पर जहरीला ड्रिंक पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले छानबीन शुरू कर दी है। इस युवक की पहचान इन्दल कुमार के रूप में हुई है। जहां अचेतावस्था कथित महिला प्रेमिका के दरवाजे पर पड़ा हुआ था। इस घटना को लेकर मृतक के बड़ा भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि एक औरत के साथ मेरे भाई अवैध संबंध था। दो साल से अवैध संबंध चल रहा था। महिला जहरीली शराब की बिक्री करती थी और उसका हमारे घर पर भी आना जाना था।
बीते रात को महिला ने सूचना दी की तुम्हारा भाई जहर खा कर पड़ा हुआ है। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी नब्ज नहीं चल रही थी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच की। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना बाद शादीशुदा महिला घर से फरार बताई जा रही है। पुलिस महिला की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापामारी कर रही है।



