सीओ राघवेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
शांति बनाए रखने की अपील
रामलीला प्रांगण का निरीक्षण कर पुलिस ने लिया जायजा
त्योहार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुलतानपुर के कुड़वार थाना के क्षेत्र में लगे दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कुड़वार पुलिस अलर्ट मोड में है।
त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सुलतानपुर राघवेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक कुड़वार प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुड़वार बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ऐतिहासिक रामलीला प्रांगण पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहने का संदेश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता और क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक अंबरीश पाठक, दिनेश यादव और रणजीत सिंह सहित कांस्टेबल अमरजीत यादव, सचिन ढाका, आशीष मिश्रा, रामेश्वर सिंह समेत थाने की पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस की इस सक्रियता से त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारियों को गति मिली है।




