प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार
पदाधिकारियों और सदस्यों ने दी बधाई
प्रदेश के विकास और जनहित में योगदान के लिए मिला सम्मान
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन को प्रदेश के विकास में योगदान के लिए आभार पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री की ओर से पत्र मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी का माहौल है।
आभार पत्र मिलने पर अलमदार हुसैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और समाज के हित में सकारात्मक योगदान देना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग करते रहने की प्रतिबद्धता भी जताई।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अलमदार हुसैन को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।




