प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर दरभंगा पश्चिम के वासुदेवपुर निवासी उमेश कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। इनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा गया। बताया गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी के प्रभारी के रूप में अलग-अलग नाम की घोषणा की है। श्री कुशवाहा की घोषणा सुनते ही कार्यकर्ता में एक नई उमंग आई है। हर्ष जताने वालों में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर इंद्रमणि सिंह गुड्डू राजन सिंह सुदामा देवी लाल परी देवी अनिल सिंह कुशवाहा संगीता कुमारी प्रभास कुमार ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है कहा है कि इससे पूर्व भी श्री कुशवाहा दरभंगा लोकसभा के प्रभारी थे। इनके बनने से संगठन में मजबूती आएगी।



