प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पंचायत के वार्डों में आमजनो को पेयजल का संकट से जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र भ्रमण के क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अजय कुमार सहनी ने पीएचडी के प्रधान सचिव को पत्र के माध्यम से शिकायत जताते हुए क्रमशः सैदपुर पंचायत के वार्ड 10 वार्ड 6 मघुरापुर टारा पंचायत के वार्ड 02, हजपुरवा पंचायत के वार्ड 9 महादलित टोला वार्ड 08 अजना पंचायत के वार्ड 09 के नल जल बंद होने से हजार से अधिक लोग पेयजल की संकट से परेशान है। तपसी गर्मी में पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है अभिलंब इन सबों की पाइपलाइन का निर्माण बोरिंग गड़वाने करवाने की मांग जताई है प्रतिलिपि विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव को भेजी है।



