प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर डाक गाछी के समीप से शनिवार की सवेरे एक बिस्किट पिकअप खाली गाड़ी के चालक दरभंगा के राहुल कुमार से पिस्टल के बल पर डेढ़ लाख लूट कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के अनुसार दरभंगा यूनिवर्सिटी थाना लक्ष्मी सागर के राहुल कुमार विवेक कुमार को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से एक लाख 34 हजार₹800 बरामद किया गया। आगे पुलिस ने बताया कि उक्त कांड में चालक की हिस्सेदारी थी उसने झूठा आप तीन बाहरी बदमाशों पर पिस्टल के बल लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जबकि कांड में उसकी खुद संलिप्ता थी। गुप्त सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में थाने से पुलिस बल के साथ अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार को पुलिस बल के साथ भेजा गया। जहां से लूटी गई रकम के साथ दो को गिरफ्तार किया गया।




