लखनऊ नेशन पर बड़ा हादसा
हादसे में एक अन्य बाइक सवार घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बाबतपुर-बमोखर मार्ग पर एसजे इन होटल के सामने हुआ हादसा, मृतक फूलपुर का निवासी
वाराणसी उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
वाराणसी बड़ागांव बाबतपुर-बमोखर मार्ग पर एसजे इन होटल के सामने मंगलवार शाम करीब चार बजे हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई और सड़क पर गिरे एक युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें बाबतपुर की ओर से वाराणसी की तरफ जा रही थीं। एसजे इन होटल के सामने अचानक दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से वाराणसी की ओर जा रहा आइसर डीसीएम ट्रक (यूपी 65 जीटी 7216) एक युवक को कुचलता हुआ निकल गया। ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के ताड़ी बाजार निवासी विष्णु गुप्ता (20) के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाइयों के नाम विकास और विशाल बताए गए हैं। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार वीरापट्टी निवासी जगदीश पटेल (50) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।




